ग्राम बनी में खेतों में लगी आग, फसल हुई नष्ट
झाबुआ जिले के ग्राम बनी में अचानक खेतों में भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई खेतों की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई। इस घटना से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
jhabua times news
#jhabua #viralnews #cirme
Tags
मध्यप्रदेश
